Video: उत्तराखंड शहीद यमुना पनेरु की आखिरी विदाई, एकटक निहारती रही पत्नी और मां

नम आंखों के साथ शहीद यमुना पनेरु को आखिरी विदाई दी गई। देखिए उस भावुक पल का वीडियो
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Shaheed Yamuna Paneru: Uttarakhand shaheed yamuna paneru last goodbye
Image: Uttarakhand shaheed yamuna paneru last goodbye

नैनीताल: उत्तराखंड शहीद यमुना प्रसाद पनेरू का पार्थिव शरीर कल हल्द्वानी आर्मी स्टेशन पहुंचा। आज शहीद को नम आंखों के साथ आखिरी विदाई दी गई। आपको बता दे कि कल 2.40 मिनट पर सेना के हेलीकॉप्टर से पार्थिव शरीर हल्द्वानी पंहुुथा। आर्मी ग्राउंड पर सेना के जवानों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी थी। आज सुबह शव को शहीद के घर पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की पत्नी और मां की आंखें नम हैं और वो आखिरी वक्त तक पति के पार्थिव शरीर को एकटक निहारती रहीं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात गोरापड़ाव निवासी सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। वो गुरेज सेक्टर में तैनात थे। मूलरूप से ओखलकांडा ब्लॉक के पदमपुर मीडार गांव निवासी यमुना प्रसाद 2002 में कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - जांबाज फौजी और बेमिसाल पर्वतारोही थे शहीद यमुना प्रसाद..एवरेस्ट में बनाया था रिकॉर्ड
सेना में भर्ती होने के बाद यमुना प्रसाद सेना के पर्वतारोही दल में शामिल हुए और 2012 में एवरेस्ट फतह किया। वो एवरेस्ट फतह करने वाले 06 कुमाऊं के पहले फौजी थे। 2013-14 में वो सेना की ओर से भूटान भी गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने जेसीओ का कमीशन निकाला और सूबेदार के पद पर नियुक्ति पाई।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: