Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के युवाओं के दिलों में आर्मी को लेकर जुनून साफ तौर पर दिखता है। उनकी रगों में भारतीय सेना खून की तरह ही बहती है। वे लगातार सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। कई युवाओं को यह सैन्य परंपरा विरासत में मिली हुई है। अब खुद ही सोचिए, बचपन से ही घर में जब ऐसा माहौल मिलता है तो बच्चे खुद ब खुद सेना में भर्ती होने की ठान लेते हैं। और वे सिर्फ ठानते नहीं है बल्कि उस दिशा में कड़ी मेहनत करके भारतीय सेना में भर्ती भी होते हैं। शायद यही एक कारण है कि भारतीय सेना में उत्तराखंड के सपूतों की भागीदारी सबसे ज्यादा है। इन जाबांज और गौरवशाली युवाओं की फेहरिस्त में पिथौरागढ़ जिले के दो सगे भाइयों ने भी अपना नाम शुमार कर लिया गया। महरखोला गांव के इन दो भाइयों ने साथ में सेना में अफसर के पद पर भर्ती पा लेने के बाद जिले में नया इतिहास रच दिया है। दोनों सगे भाई शनिवार भारतीय सेना में एक साथ सैन्य अधिकारी बने जिसके बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है। हम बात कर हैं पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित महरखोला गांव के दो सगे भाइयों रोहित वल्दिया और विकास वल्दिया की। आगे पढ़िए