Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उधमसिंह नगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक बार फिर से क्वारंटाइन सेंटर में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह पहली बार नहीं है कि क्वारंटाइन सेंटर में छेड़खानी हुई है। इससे पहले भी कई बार ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ रखी हैं। इसी जिले में क्वारंटाइन सेंटर में पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी को प्रशासन द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था। नैनीताल के क्वारंटाइन सेंटर में भी कुछ दिनों पहले छेड़खानी की घटना सामने आई थी। ताजी घटना उधम सिंह नगर की है। पंतनगर चितरंजन भवन में 7 दिन के लिए क्वारंटाइन हुई दिनेशपुर की युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया। हंगामा होने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।