चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा: घेस मार्ग पर टैक्सी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में घेस सड़क मार्ग पर एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Chamoli Road Accident: Four people died in Chamoli road accident
Image: Four people died in Chamoli road accident

चमोली: उत्तराखंड में दुर्गम और संकरे पहाड़ी मार्गों पर लगातार सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब ताजा मामला चमोली जिले के Dewal ब्लॉक से सामने आ रहा हैं। यहां गुरुवार को घेस सड़क मार्ग पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Four people died in Chamoli road accident

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गईं। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।