Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: हाल ही में बीते 15 जून को लद्दाख बॉर्डर पर हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद से सबके बीच चीन के खिलाफ विरोध उत्पन्न हुआ है। उत्तराखंड में भी सैन्य गतिविधियां काफी तेजी से हो रही हैं। आपको बता दें कि उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ यह 3 जिले हैं जो उत्तराखंड के चीन के साथ बॉर्डर साझा करते हैं। उत्तरकाशी में 122 पिथौरागढ़ में 135 और चमोली में 8 किलोमीटर लंबी सीमा चीन से लगती है लेकिन चमोली जिले की मलारी घाटी में बाड़ाहोती चीनी घुसपैठ की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील है। चीन की दृष्टि इस बॉर्डर पर सबसे अधिक रहती है। वर्ष 2017 में 3 से 8 जुलाई के बीच में तकरीबन 200 चीनी सैनिक बाड़ाहोती में घुस आए थे। लेकिन भारत के जवानों ने उन को धूल चटा दी और वहां से खदेड़ दिया। 2017 के दौरान चीनी सेना ने बाड़ाहोती में 5 बार घुसपैठ की।