Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: डीजीपी अनिल रतूड़ी ..न जाने कितनी ही बार उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। हाल ही में उन्होंने और उनकी पत्नी एवं मुख्य अपर सचिव राधा रतूड़ी ने कोरोना काल में समाज के आगे अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी बेहद अनोखे तरीके से संपन्न की। शादी हर तरह की चकाचौंध और ढोल-धमाऊ से परे थी। शादी का अवसर जीवन में एक ही बार आता है और हर कोई शान ओ शौकत एवं धूमधाम से विवाह करना चाहता है। मगर कोरोना काल में हुई डीजीपी अनिल रतूड़ी की बेटी की शादी सादगी से हुई। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का भी पालन किया गया। शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हुआ। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने बताया कि उनकी बेटी अपर्णा रतूड़ी का विवाह फरवरी में ही तय हो गया था। विवाह की शुभ तिथि 15 जून की निकली। उस वक्त कोरोना का इतना प्रभाव नहीं था। मगर इसी दौरान कोरोना काल उनकी बेटी की विवाह की तैयारियों के बीच विघ्न बन गया। ऐसे में उनके सभी रिश्तेदारों का आना भी कैंसल हो गया। इसलिए सभी ने मिलकर यह फैसला किया कि वह लॉकडाउन में ही शादी संपन्न करेंगे और बिना किसी चकाचौंध के करेंगे।