Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारी भूस्खलन की वजह से देहरादून मसूरी मार्ग बंद हो गया है। खबर है कि भट्टे के पास भूस्खलन आया है और इस वजह से देहरादून मसूरी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी तक वोल्वो बस पहुंचाने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसके लिए पहाड़ काटा जा रहा है और इस वजह से यहां भूस्खलन हुआ है। खबर है कि इस वजह से देहरादून मसूरी मार्ग बंद हो गया है। इस बारे में आगे जो भी जानकारी होगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।