Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को हुए सैन्य टकराव में भारत ने अपने 20 जांबाज खो दिए। पिछले पांच दशकों में चीन के साथ हुआ ये अब तक का सबसे बड़ा सैन्य टकराव था। इस घटना के बाद से भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना की असामान्य गतिविधियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। एक डराने वाली खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी से भी आई है। जागरण की खबर के मुताबिक चीन सीमा पर एक महीने के भीतर दो बार प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के सिग्नल मिलने की खबर है। खुफिया तंत्र ने इसकी सूचना सेना और आईटीबीपी के अफसरों को दी। जिसके बाद से सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक जिले की नेलांग घाटी में मई के आखिर और जून के दूसरे हफ्ते में सेटेलाइट फोन के सिग्नल सक्रिय थे। सेटेलाइट फोन तुराया कंपनी का था। ये वही कंपनी है, जिसके फोन का इस्तेमाल चीनी सेना करती है।