Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: रोडवेज बस सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तराखंड में रोडवेज बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम यानी रोडवेज पहले चरण में देहरादून और हल्द्वानी के लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन करेगा। फिलहाल रोडवेज इसके लिए रूटों का चयन कर रहा है। आज निगम की बोर्ड बैठक में लोकल रूट पर रोडवेज बसों के संचालन का प्रस्ताव रखा जाएगा। पहले चरण में किस रूट पर बसें चलाने की योजना है, ये भी जान लीजिए। रोडवेज बस संचालन के पहले चरण में देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा मसूरी के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि सरकार ने दोगुना किराये पर बस संचालन की मंजूरी दी है।