Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: नई टिहरी के नए डीएम मंगेश घिल्डियाल की गिनती सूबे के ईमानदार अफसरों में होती है। वो ना तो भ्रष्टाचारियों को बख्शते हैं और ना ही लापरवाहों को। उनके बारे में जो सुना था, वो हाल ही में देख भी लिया। टिहरी डीएम ने बिना परमिशन के कार्यस्थल छोड़ने के मामले में जिला पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने इस संबंध में अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। डीएम ने स्पष्टीकरण देने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है। जिला पंचायत अधिकारी इस बारे में 24 घंटों के भीतर जवाब ना दे सके तो उनके खिलाफ शासनस्तर पर कार्यवाही की जाएगी। चलिए अब आपको पूरा मामला बताते हैं। कोरोना को लेकर प्रदेश में किस तरह के हालात बने हैं, ये तो आप जानते ही हैं। उस पर मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे मुश्किल वक्त में अपने क्षेत्र में ड्यूटी करने की बजाय पंचायत राज अधिकारी देहरादून निकल लिए। आगे जानिए कि अफसर के अचानक जिले से गायब होने का पता कैसे चला