उत्तराखंड के लिए Good News..83 मार्गों पर कल से चलेंगी रोडवेज बसें

प्रदेश में रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से जहां लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं परिवहन निगम को भी 130 करोड़ रुपये से ज्यादा के घाटे की चपत लग चुकी है...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Roadways: Operation of roadways buses in Uttarakhand
Image: Operation of roadways buses in Uttarakhand

देहरादून: रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड की सड़कों पर जल्द ही रोडवेज की बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी। 25 जून यानी कल से प्रदेश के 83 मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बसों का संचालन करते वक्त कोरोना संबंधी गाइड लाइन का ध्यान रखना होगा। कल परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में प्रदेश के भीतर 83 मार्गों पर बसों के संचालन का फैसला लिया गया। इसके तहत देहरादून मंडल के 37, नैनीताल मंडल के 36 और टनकपुर मंडल के 10 मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। 25 जून से प्रदेश के भीतर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन दूसरे राज्यों तक बसों का संचालन शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दूसरे राज्यों से अभी इसके लिए एनओसी नहीं मिली है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने रोडवेज बसों का किराया दोगुना करने का फैसला लिया था।

पयह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आया मानसून...आज 5 जिलों में तो कल 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश
हले चरण में राज्य के 83 रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बस में तीन सीटों पर दो और दो सीटों पर एक सवारी बैठेगी। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में रोडवेज बसों के संचालन को मंजूरी दी गई। बैठक में दिल्ली, यूपी और दूसरे राज्यों के लिए रोडवेज बसें चलाने पर भी मंथन हुआ, लेकिन क्योंकि अभी किसी भी दूसरे राज्य से इसके लिए एनओसी नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल दूसरे राज्यों के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संकट के चलते रोडवेज बसों का संचालन 22 मार्च के बाद से ही बंद है। रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से जहां लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं परिवहन निगम को भी 130 करोड़ रुपये से ज्यादा के घाटे की चपत लग चुकी है।