Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार का लक्सर क्षेत्र। 25 जून की रात यहां एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड हुआ। किसी ने एक युवक को धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से मार डाला। लाश की हालत देख आस-पास के लोग भी हैरान थे। ऐसी बेरहमी किसी ने पहले कभी नहीं देखी थी। घटना के बाद से पुलिस तफ्तीश में जुटी थी और 5 दिन बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों को पकड़ भी लिया। युवक की हत्या का आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है। दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी के एक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध थे। पति इसका विरोध कर रहा था। जिसके बाद युवती ने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। चलिए अब आपको पूरा मामला बताते हैं। घटना झींवरहेड़ी गांव की है। जहां पांच दिन पहले प्रदीप उर्फ भूरा की हत्या कर दी गई थी।