Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में पुलिस ने नकली नोट की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एसओजी की टीम के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया है। उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में काफी समय से 3 लोग मिलकर ये नकली नोटों का धंधा करते थे। आरोपी बीते एक साल से नकली करेंसी बनाने का धंधा कर रहे थे। वो नकली करेंसी को आसपास के इलाकों में खपाते थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक साल के दौरान अभियुक्तों ने एक करोड़ से अधिक के नकली नोट स्थानीय बाजारों में खपा दिए होंगे। इस बारे में जो खुलासे हुए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं। नकली नोट प्रिंट करने का काम ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता कस्बे में लैपटाप और स्कैनर के जरिए किया जा रहा था। आरोपी नकली नोटों को आधे दामों में देते थे। आगे पढ़िए