Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: शराब..हर किसी की जिंदगी बरबाद करने का सबसे आसान जरिया। ये बात सच है कि उत्तराखंड इस नशे से अछूता नहीं रहा है। इस बीच अल्मोड़ा से एक दुखद खबर है। अल्मोड़ा में एक शराबी बाप द्वारा अपने मासूम बच्चे को जहर देकर खुद जहर खाने का मामला सामने आया है। आनन फानन में मासूम को अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार किया गया। अब मासूम की हालात खतरे से बाहर है लेकिन मासूम के बाप का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के रैलकोट निवासी रोहित उम्र 25 साल ने आज दोपहर शराब पीकर पहले अपने दस साल के मासूम बच्चे को कीट नाशक पिला दिया। मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया उसी दौरान रोहित ने खुद भी जहर गटक दिया।