गढ़वाल: खुलेआम घूम रहे दहेज हत्या के आरोपी, दर दर भटक रहा बेटी का पिता..देखिए वीडियो

बेटी का घर बचाने के लिए मायके वालों ने ससुराल वालों को कई बार नगद राशि दी। जून में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई...देखिए वीडियो
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Dowry murder case in Pauri Garhwal
Image: Dowry murder case in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल में दहेज की खातिर मारी गई बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पिता दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के पिता ने बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए विधायक, सांसद और आईटीबीपी के उपाध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता का नाम सुरेंद्र प्रसाद है। वो पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के बिलखेत में रहते हैं। चलिए अब आपको पूरा मामला बताते हैं। सुरेंद्र प्रसाद की बेटी संगीता की शादी अप्रैल 2018 में संजय कुमार नाम के युवक से हुई थी। संजय का परिवार जाखणीधार के हथनुड कुठार गांव में रहता है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बेहद गरीब पहाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाली संगीता कुछ दिन तो सब कुछ सहती रही, लेकिन जब अत्याचार बढ़ने लगे तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। आगे आप भी देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 3 महीने पहले हुई बेटी की शादी, मौत की खबर से बेसुध हुए पिता..दहेज हत्या का शक
बेटी का घर बचाने के लिए मायके वालों ने ससुराल वालों को कई बार नगद राशि दी। दामाद को समझाया भी, लेकिन ससुराल वालों का लालच बढ़ता गया। पिछले महीने जून में संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे खाने में जहर मिलाकर खिला दिया था। संगीता की मौत की खबर उसके पिता को गांव के प्रधान ने दी। पिता का आरोप है कि जब वो मौके पर पहुंचे तो उन्हें बेटी का शव देखने से रोक दिया गया। पिता ने ग्राम प्रधान से कई बार मिन्नतें कीं, तब कहीं जाकर उन्हें बेटी का चादर में लिपटा शव दिखाया गया। मामले की जांच पहले राजस्व पुलिस कर रही थी, बाद में केस कोटद्वार पुलिस को सौंप दिया गया। विवाहिता के पिता का आरोप है कि इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, लेकिन दूसरे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सुरेंद्र प्रसाद बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक से मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नन्हीं दिव्यांशी के लिए फरिश्ता बनकर आए पुलिस अंकल..इस नेक काम को सलाम
वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद पौड़ी गढ़वाल विधायक और सांसद गढ़वाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। सतपुली के समाजसेवी जगदंबा डंगवाल ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। संगीता को इंसाफ नहीं मिला तो हम सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: