उत्तराखंड में घुसपैठ कर सकता है मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर विकास दुबे..पुलिस अलर्ट

खबर है कि विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) सोमवार को उत्तराखंड से लगे सीमावर्ती जिलों में देखा गया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Gangster Vikas Dubey: Alert about Gangster Vikas Dubey in Uttarakhand
Image: Alert about Gangster Vikas Dubey in Uttarakhand

नैनीताल: मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर विकास दुबे..ये नाम आजकल गाहे-बगाहे आपने भी सुना होगा। कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा दी। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे तब से लापता है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे पर ढाई लाख का इनाम भी रखा है। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार विकास दुबे की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। इस बीच खबर है कि विकास दुबे सोमवार को उत्तराखंड से लगे सीमावर्ती जिलों में देखा गया। कुछ न्यूजपेपर्स में छपी खबर के मुताबिक इस बात की भी चर्चा रही कि उत्तराखंड से सटे जिले बिजनौर में विकास दुबे को काले रंग की स्कार्पियो में देखा गया। चर्चा ये भी रही कि विकास दुबे वहां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - NSA अजीत डोभाल फिर साबित हुए संकट मोचक, 2 घंटे की बातचीत के बाद पीछे हटा चीन
विकास दुबे उत्तराखंड में आया है नहीं? इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है और उत्तराखंड पुलिस डीजी अशोक कुमार ने उत्तराखंड में विकास दुबे की घुसपैठ की बात से इंकार किया है। लेकिन नैनीताल जिले में पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। एक न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक नैनीताल एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की है और वह मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बन चुका है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को जिले की बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि खबर है कि विकास दुबे अपने साथ हथियार लेकर चलता है। नैनीताल एसएसपी सुनील कुमार मीणा के मुताबिक अगर विकास दुबे की उत्तराखंड में आने की सूचना हो तो पुलिसकर्मी सभी तरह से अपने हथियार और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: डिप्रेशन में युवक ने की खुदकुशी, कई दिन सड़ती रही लाश..बदबू आने पर मचा हड़कंप
कुल मिलाकर कहें तो विकास दुबे के उत्तराखंड में आने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इस वक्त विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की करीब 100 टीमें हर जगह दबिश दे रही हैं। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से गैंगस्टर विकास दुबे फरार चल रहा है। विकास दुबे पर ढाई लाख रुपए के इनाम की भी घोषणा की गई है। आपको बता दें कि विकास पहले जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है। अब उसकी पत्नी रिचा दुबे समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य है। बताया गया है कि भविष्य में वो अपनी पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने के ख्वाब देख रहा था। इस काम के लिए वो तैयारी में भी जुटा था। खबर है कि टॉप लेवल के नेताओं तक विकास की पहुंच है। इसके अलावा दर्जनों गांव के लोगों पर भी उसकी कमान है। विकास के दम पर उसकी पत्नी रिचा दुबे राजनीति में यहां तक पहुंची।