उत्तराखंड में लगेंगे वाई-फाई से लैस स्मार्ट पोल..IAS दीपक रावत ने दिखाया ये शानदार वीडियो

स्मार्ट पोल बनाने वाली कंपनी ने हरिद्वार में कुंभ मेलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें स्मार्ट पोल की खूबियां बताईं। आगे देखें वीडियो
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
IAS Deepak Rawat: IAS Deepak Rawat Smart Pole Haridwar
Image: IAS Deepak Rawat Smart Pole Haridwar

हरिद्वार: सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड में लगे बिजली के पोल की जगह स्मार्ट पोल नजर आएंगे। इसी कड़ी में हरिद्वार में कुंभ मेलाधिकारी आईएएस दीपक रावत ने स्मार्ट पोल का डेमो लिया। स्मार्ट पोल बनाने वाली कंपनी ने कुंभ मेलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें स्मार्ट पोल की खासियत बताईं। स्मार्ट पोल का वीडियो आपको दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले इसकी खूबियां जान लेते हैं। इस प्रोडक्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पूरी तरह से इंडिया में तैयार किया गया है। ये आम बिजली के पोल से एकदम अलग है। इसमें बदलते वक्त और जरूरत के हिसाब से कई बदलाव किए गए हैं। स्मार्ट पोल पर एलईडी लाइट लगी है। इसकी दूसरी खासियत है इसमें लगा कैमरा। जिसके जरिए आस-पास के पूरे एरिया पर नजर रखी जा सकती है। सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों के साथ-साथ ये गाड़ी में बैठे लोगों की तस्वीरें भी दिखा सकता है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंडी भाइयों ने दुबई से लगाई गुहार, ‘हमारी मदद करो सरकार’..देखिए वीडियो
कैमरे को लैपटॉप से कनेक्ट कर सड़कों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। शहर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने के लिए भी स्मार्ट पोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर एक पार्क में 4 पोल लगा दिए जाएं तो ये पूरे पार्क को वाई-फाई जोन में तब्दील कर देगा। लोग इस के जरिए वाई-फाई सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट पोल में स्पीकर लगा है। ये पोल के भीतरी हिस्से में लगा है, जिसकी साउंड क्वालिटी गजब है। कैमरे की पिक्चर क्वालिटी भी अच्छी है। क्लोज फोकस में ये आस-पास के पूरे इलाके के दर्शन करा सकता है। कंपनी के अधिकारियों ने हाल ही में कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत से मुलाकात कर, उनके सामने स्मार्ट पोल का डेमो दिया। इसके अलावा वेगा पोल की खूबियां भी बताईं, जो कि अनब्रेकेबल है। आगके देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बीच रास्ते में मलबे ने रोकी बारात, खुद रास्ता साफ करने में जुटे दूल्हे राजा
स्मार्ट पोल की मैन्यूफेक्चरिंग सिर्फ इंडिया में हो रही है। आपको बता दें कि देहरादून में भी स्मार्ट पोल लगाए जाने हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब साठ स्मार्ट पोल लगाने जा रहा है। इसके जरिए शहरवासियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने की योजना है। इस काम को पूरा करने के लिए फरवरी में इंडस टावर्स कंपनी के साथ करार भी हो चुका है। ये कंपनी गुजरात, बड़ोदरा और दिल्ली शहर में भी स्मार्ट पोल लगा चुकी है। चलिए अब आपको स्मार्ट पोल के डेमो पर तैयार वीडियो दिखाते हैं, जिसे कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: