हरेला पर्व के सुनहरे अवसर पर शिक्षा, संस्कृति एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण को मध्यनजर रखते हुए 6 जुलाई से 16 जुलाई 2020 तक चलने वाले "मेरा गांव हरा भरा गांव" शानदार अभियान की शुरुआत की।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Cabinet Minister Arvind Pandey started the campaign
उधमसिंह नगर: हाल ही में उत्तराखंड में हरेला पर्व बीता जिसको कई ग्रामीणों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। हरेला पर्व लोगों को प्रकृति का महत्व दिलाता है। लोग पेड़-पौधे लगाते हैं और उनका शुक्रिया अदा करते हैं। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान में बहुत जरूरी है और इसी के साथ उत्तराखंड के शिक्षा, संस्कृति और युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे ने हरेला पर्व के अवसर पर बहुत ही शानदार मुहिम की शुरुआत की। हरेला पर्व के सुनहरे अवसर पर शिक्षा, संस्कृति एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण को मध्यनजर रखते हुए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। 6 जुलाई से 16 जुलाई 2020 तक चलने वाले "मेरा गांव हरा भरा गांव" नामक अभियान के अंतर्गत उन्होंने अपने कैंप कार्यालय गूलरभोज आवास में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ओर सराहनीय कदम उठाया।
बता दे कि हरेला पर्व की शुरुआत होने के बाद से ही जागरूकता का संचार करने हेतु उत्तराखंड में जगह-जगह पर वृक्षारोपण की मुहिम छिड़ी हुई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी वृक्षारोपण का संदेश लोगों को दे रहे हैं। वहीं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे जी ने भी " मेरा गांव हरा-भरा गांव " अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत वह वृक्षारोपण करने का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं और प्रकृति से प्रेम करने का संदेश दे रहे हैं। मंत्री अरविंद पांडे ने कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के विकासखंड गदरपुर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रुद्रपुर के राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला और एएन झा इंटर कॉलेज रुद्रपुर, खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज में 6 जुलाई से 16 जुलाई 2020 तक चलने वाले हरेला कार्यक्रम और अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने इस सराहनीय मुहिम की शुरुआत करके प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है। हरेला के अवसर पर यह अभियान शुरू करने वाले मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि हमें हर समय अपने आसपास प्रकृति और पर्यावरण को आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्हीं की वजह से मानव अस्तित्व में हैं और हम सबका विकास हो रहा है। मंत्री अरविंद पांडे ने सभी से अपील की कि अपने आसपास कूड़ा-कचरा कम करें और प्रदूषण भी कम से कम करें। उन्होंने लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक भी किया और उनका प्रोत्साहन भी बढ़ाया। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प सहित उन्होंने कहा कि मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य बैठना जरूरी है इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का यह "मेरा गांव हरा-भरा गांव" अभियान बेहद सराहनीय है और हम आशा करते हैं कि पर्यावरण संरक्षण की सोच का संचार जन-जन तक हो।