उत्तराखंड पुलिस के दो जांबाजों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड पुलिस के एसआई विनोद थपलियाल और आरक्षी चालक ममलेश सिंह को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Police: Two policemen from Uttarakhand will get Jeevan Raksha Medal
Image: Two policemen from Uttarakhand will get Jeevan Raksha Medal

उत्तरकाशी: अपनी जान की परवाह ना करते हुए सीनियर अफसरों की जान बचाने वाले दो सूरमाओं को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जाएगा। जीवन रक्षा पुलिस पदक श्रृंखला पुरस्कार-2019 के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है, उनमें उत्तरकाशी पुलिस के एसआई विनोद थपलियाल और आरक्षी चालक ममलेश सिंह शामिल हैं। दोनों ने यमुनोत्री हाईवे पर हुए भूस्खलन के दौरान एसपी और डीएम की जान बचाई थी। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उत्तरकाशी के एसपी पंकज भट्ट ने जिले के दो पुलिसकर्मियों का चयन वीरता पुरस्कार के लिए होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार एसआई विनोद थपलियाल और आरक्षी चालक ममलेश सिंह को वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीच सड़क पर हाथी ने रोकी एंबुलेंस, मौके पर ही हुई महिला की डिलिवरी
एसआई विनोद थपलियाल इस वक्त धरासू थाना में पोस्टेड हैं। जबकि आरक्षी चालक ममलेश सिंह की ड्यूटी थाना बड़कोट में है। एसआई विनोद थपलियाल और चालक ममलेश सिंह को साल 2018 में यमुनोत्री हाईवे पर हुए भूस्खलन के दौरान एसपी और डीएम की जान बचाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। अब आपको घटना के बारे में भी बताते हैं। घटना 17 जुलाई 2018 की है। डीएम डॉ. आशीष चौहान तत्कालीन एसपी ददनपाल के साथ यमुनोत्री धाम का निरीक्षण करने गए थे। बरसात में पहाड़ की सड़कों का क्या हाल होता है, ये तो आप जानते ही हैं। धाम से निरीक्षण कर लौटते वक्त डीएम और एसपी का वाहन डाबरकोट से गुजर रहा था कि तभी अचानक स्याना चट्टी के पास भूस्खलन होने लगा। डीएम और एसपी का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल की सीता देवी..खेती से कमाया पैसा और नाम, DM मंगेश ने बढ़ाया हौसला
वाहन में तत्कालीन थानाध्यक्ष एसआई विनोद थपलियाल और चालक आरक्षी ममलेश सिंह भी थे। ऐसी मुसीबत के वक्त कोई दूसरा होता तो पहले अपनी जान के बारे में सोचता, लेकिन एसआई विनोद थपलियाल और चालक आरक्षी ममलेश सिंह ने खुद से पहले अपने सीनियर अफसरों की खैरियत के बारे में सोचा। दोनों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी और डीएम को भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला था। हादसे में एसपी ददनपाल को चोटें भी आई थीं। एसआई विनोद और आरक्षी चालक ममलेश सिंह भी घायल हुए थे। अपनी जान पर खेलकर डीएम और एसपी की जान बचाने वाले दोनो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जाएगा। राज्य समीक्षा एसआई विनोद थपलियाल और चालक आरक्षी ममलेश सिंह को सैल्यूट करता है। आप भी दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाएं।