उत्तराखंड: 22 साल की नवविवाहिता ने की खुदकुशी, शादी को हुए थे सिर्फ 10 महीने

फोन पर पति से बात करने के दौरान हुए विवाद के बाद नैनीताल में एक 22 वर्षीय नव विवाहिता ने मायके में जहर गटक कर आत्महत्या कर ली। आगे पढ़िए पूरी घटना
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Nainital News: Nainital Pooja Bisht commits suicide
Image: Nainital Pooja Bisht commits suicide

नैनीताल: आजकल के समय में मेंटल हेल्थ पर बात करना कितना जरूरी है, यह भी हम सब जानते ही हैं। वह इसलिए कि आज के युवा समस्याओं और परिस्थितियों से लड़ने की बजाय उनसे हमेशा के लिए निजाद पाने में जुटे हुए हैं, और जान दे रहे हैं। काफी बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी के बीच डिप्रेशन और मानसिक तनाव का शिकार हो रही है। यह जानते हुए भी कि सुसाइड एक क्राइम है, आजकल की युवा पीढ़ी बिना कुछ सोचे-समझे ही अपनी जान दे रहे हैं। सुसाइड किए जाने की वजह कई हो सकती हैं मगर अगर हम तह तक जाएं तो हमें डिप्रेशन और मानसिक तनाव ही इसके मुख्य कारण है। यह बेहद चिंताजनक है कि युवा कितनी आसानी से भविष्य और परिजनों की चिंता किए बगैर सुसाइड जैसा कड़ा कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के नैनीताल में भी देखने को मिला। बता दें कि नैनीताल में एक 22 वर्षीय नव विवाहिता ने जहर गटक कर जान दे दी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दूल्हा-दुल्हन समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव, हाल ही में हुई थी शादी
विवाहिता की शादी के मात्र 10 महीने ही हुए थे। यह सत्य है कि जब कोई अपनी जिंदगी खत्म करता है तो उसके पीछे कोई बड़ा कारण मौजूद होता है। यूं ही कोई जिंदगी समाप्त नहीं कर देता। मृतका ने भी घरेलू कलह के चलते इतना बड़ा कदम उठाया। एक बेवसाइट के मुताबिक मृतका घरेलू कलह के कारण काफी लंबे समय से परेशान थी और उसने अंत में सभी समस्याओं और झगड़ों से पीछा छुड़ाने के लिए आत्महत्या का रास्ता चुना। इसके साथ ही उसने जिंदगी पर हमेशा-हमेशा के लिए पूर्णविराम लगा दिया। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघुखान सिगड़ी निवासी 22 वर्षीय पूजा बिष्ट पुत्री गोधन सिंह बिष्ट का विवाह 10 महीने पहले धनपुर कालाढूंगी निवासी नरेश बिष्ट से हुआ था। खबर है कि पूजा का पति हिमाचल प्रदेश के किसी कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान ही पूजा की मां की तबियत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 8 जिलों में मुश्किलें बढ़ाएगा मौसम, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका
खबर है कि लॉकडाउन के बाद से ही वह मायके में रह रही हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को पूजा ने अपने पति नरेश से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर पूजा ने अवसाद में आकर घर पर रखा कीटनाशक गटक लिया और पूजा बेहोश हो गई। जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसके परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया मगर दुर्भाग्यवश बीते रविवार को उपचार के दौरान पूजा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे तहसीलदार भगवान सिंह चौहान ने मृतका के मायके वालों से इस बारे में पूछताछ की। ससुराल पक्ष को भी इस बात की इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।