शर्मनाक...गढ़वाल में दलित छात्रा से छेड़खानी, मामले को दबाने की कोशिश

पौड़ी गढ़वाल में एक दलित परिवार की 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पास के ही एक गांव के युवक द्वारा छेड़खानी की शर्मनाक घटना सामने आ रही है। पढ़िए
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pauri Garhwal Dalit Student: Dalit girl molested in Pauri Garhwal
Image: Dalit girl molested in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: राज्य में तेजी से छेड़खानी के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन छेड़खानी और आदमियों द्वारा औरतों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार से पर्दाफाश हो रहा है। सभ्यता और संवेदना जैसे लोगों के दिलों से खत्म सी हो गई है। अब पहाड़ों पर भी हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करना कानूनी रूप से अपराध है मगर उसके बाद भी लोग कानून का भय भुला कर सारी हदें पार कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि लड़कियों के साथ ऐसी हरकतें करने वाले आरोपी अक्सर उसके जानकर या गांव के ही निकलते हैं। छेड़खानी की ताजी घटना पौड़ी गढ़वाल से सामने आई है जहां एक दलित लड़की के साथ पास के ही एक गांव के युवक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा है। यह शर्मनाक घटना की खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से आई है। पौड़ी गढ़वाल के सतपुली तहसील के गांव कुल्हाड में एक दलित परिवार की 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पास के ही एक गांव के युवक ने छेड़खानी की। बच्ची दलित है जिस वजह से उसका केस दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - बड़ा ऐलान...उत्तराखंड में हर शनिवार, रविवार लगेगा लॉकडाउन..जानिए खास बातें
पीड़िता के पिता भी बेहद गरीब हैं। वो तो पीड़िता की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि अपने साथ होने वाले इस जुर्म के खिलाफ उसने आवाज उठाई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुल्हाड की निवासी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की 13 जुलाई की सुबह दूध लेकर अपने घर जा रही थी कि तभी वहां पर मल्ली सतपुली का रहने वाला युवक सागर उसे जबरन अपने गौशाला में ले गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की मगर तभी अचानक युवक के दादाजी वहां पर आ गए और युवक ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता द्वारा पटवारी के पास 14 जुलाई को इस बात की रिपोर्ट भी की गई थी परंतु यह घटना थाना क्षेत्र सतपुली में होने के कारण अभी तक और किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो पाई है। वहीं पीड़ित पक्ष थाने में शिकायत दर्ज करवाने आया।

यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: देहरादून पलटन बाजार के आधे हिस्से में आज कम्पलीट लॉकडाउन
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का यह कहना है उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह नीची जाति की भी है जिस वजह से सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है

  • Youtube सब्सक्राइब करें: