बिना पास के दिल्ली से आए युवक पूरे शहरभर में घूम रहे थे। पुलिस ने रोका। पास दिखाने को कहा तो लड़के पुलिस से उलझ पड़े। बहस करने लगे...आगे पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Boys come to visit nearby Nainital
नैनीताल: एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी...नैनीताल में ये कहावत सच होती दिखाई दी। यहां बिना पास के दिल्ली से आए युवक पूरे शहरभर में घूम रहे थे। पुलिस ने रोका। पास दिखाने को कहा तो लड़के पुलिस से उलझ पड़े। बहस करने लगे। युवकों को इस हिमाकत की कीमत भी चुकानी पड़ी। पुलिस ने युवकों की स्कॉर्पियो सीज कर दी। तीनों युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। चलिए अब पूरा मामला जान लेते हैं। घटना तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के पास की है। जहां गुरुवार को पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक अपनी स्कॉर्पियो लेकर सड़क से गुजरे। गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म चढ़ी थी, जिसने पुलिसकर्मियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस बीच कांस्टेबल शिवराज राणा ने स्कॉर्पियो को हाथ दिखाकर रुकवा लिया।
यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 120 लोग कोरोना पॉजिटिव..4100 के पार पहुंचा आकंड़ा
युवकों से पूछताछ शुरू हुई तो उन्होंने बताया कि वो दिल्ली से आए हैं। नैनीताल घूमना चाहते थे। पुलिस ने पास दिखाने को कहा तो युवकों ने साफ कह दिया कि पास नहीं है। गाड़ी के शीशों में काली फ्रेम चढ़ाना प्रतिबंधित है। ऐसे में पुलिस ने युवकों से कहा कि वो शीशे में लगी काली फ्रेम हटा दें, लेकिन युवकों ने ऐसा करने से मना कर दिया। युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। रौब झाड़ने लगे। तभी एसआई महनाज अंसारी और एसआई सोनू बाफिला मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद युवकों से तसल्ली से पूछताछ शुरू हुई। पुलिसकर्मियों ने युवकों से गाड़ी के कागज दिखाने को कहा, लेकिन युवकों के पास ना तो गाड़ी के कागज थे और ना ही नैनीताल में एंट्री के लिए पास। जिसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर दिया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सिर्फ 4 जिलों में रहेगा लॉकडाउन..2 मिनट में जानिए नई गाइडलाइन
तीनों युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। जिनमें वाहन चालक दीपक, गौरव यादव और दीपक यादव शामिल हैं। तीनों मथुरा के मदनपुरा इलाके के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवक बिना कागज और पास के नैनीताल में घूम रहे थे। तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि अनलॉक-2 में पर्यटकों को प्रदेश में घूमने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए पर्यटकों को गाइडलाइन को फॉलो करना पड़ेगा। जो भी पर्यटक प्रदेश में घूमने आएंगे उन्हें 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, यानी प्रदेश में आने से पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। इसके अलावा दूसरा ऑप्शन भी है। इसके लिए पर्यटक को उत्तराखंड में एंट्री के बाद किसी होटल में 7 दिन के लिए क्वारेंटीन होना पड़ेगा।