कोरोना अपडेट: उत्तराखंड के 4 जिलों में 103 इलाके सील, यहां भूल कर भी मत जाना

राज्य के 4 जिलों में 103 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। सील इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन है। प्रशासन के अगले आदेश तक यहां पाबंदियां लागू रहेंगी...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Containment Zone: List of Containment Zone in Uttarakhand 18 July
Image: List of Containment Zone in Uttarakhand 18 July

उत्तरकाशी: जिस बात का डर था वही हुआ। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4 हजार पार हो गया है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 4102 मामले सामने आ चुके हैं, ये आंकड़ा बढ़ ही रहा है। यही स्थिति रही तो राज्य की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी भी कर ली है। शनिवार और रविवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन भी लग सकता है। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। इस वक्त राज्य के 4 जिलों में 103 इलाके सील हैं। सील इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन है। प्रशासन के अगले आदेश तक यहां पाबंदियां लागू रहेंगी। किस जिले में कितने कंटेनमेंट जोन हैं, ये भी जान लें।
हरिद्वार जिले में 66 कंटेनमेंट जोन हैं।
जिले के रुड़की में 33 इलाके सील हैं। जिनमें कृष्णानगर, मोहल्ला सुभाषनगर, ग्राम टोडा, मोहनपुरा, कृष्णानगर गली नंबर 3, डंडेरा, चंद्रपुरी, मेवाड़ खुर्द, पूर्वी दीनदयाल, ग्राम नगला, डबल फाटक वार्ड नंबर-9, मोहल्ला किला मंगलौर, आदर्श शिवाजी नगर, पनियाला, जैन चाट वाली गली, नंद विहार, सुभाष नगर, पश्चिमी शिवपुरम, ग्राम सलीमपुर, सुनहारा रोड, साउथ प्रीत विहार कॉलोनी, ग्राम नारसन कला, नगर पालिका मंगलौर का वार्ड नंबर 20, सलेमपुर, डंडेरा, आईआरआई कॉलोनी का वार्ड नंबर 15, मयूर गौरव गोयल वाली गली, कावड़पुर, भगवती हॉस्पिटल वाली गली, आर्यन अपार्टमेंट, मस्जिद वाली गली वार्ड नंबर-31 और रहीमपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 120 लोग कोरोना पॉजिटिव..4100 के पार पहुंचा आकंड़ा
भगवानपुर में 8 इलाके सील
जिनमें ग्राम बुग्गावाला, ग्राम भलस्वागंज, सम्राट कॉलोनी, ग्राम चऊली, नोकरा ग्रांट, दरियापुर, ग्राम महेश्वरी और ग्राम टांडा हसनगढ़ शामिल हैं। लक्सर में नियामतपुर और ग्राम खेड़ी सील हैं। हरिद्वार शहर में 23 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं। जिनमें शिवालिक नगर, ग्राम ज्वालापुर, मोहल्ला नाथनगर, तिबड़ी, ग्राम समसपुर, गणेश विहार, फ्रेंडस कॉलोनी, किशनपुर, शिवप्रिया विहार, हनुमंतपुरम, श्यामपुर, मोहल्ला लक्काधरन, ग्राम धारीवाला, मोहल्ला आर्यनगर, मोहल्ला चकलान, ग्राम दादूपुर, ग्राम शिवदासपुर, सुमन नगर, मोहल्ला लोहामंडी और चौहान मोहल्ला शामिल हैं।
देहरादून में 7 इलाके कंटेनमेंट जोन
शहर में भट्टा गांव, इंद्रेशनगर और किशननगर एंक्लेव सील हैं। विकासनगर में हरिपुर, कोरल लेबोरेट्री लिमिटेड, शिवनगर बस्ती और ग्राम जामनीपुर का वार्ड नंबर 8 सील है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सिर्फ 4 जिलों में रहेगा लॉकडाउन..2 मिनट में जानिए नई गाइडलाइन
ऊधमसिंहनगर जिले में 26 कंटेनमेंट जोन
खटीमा में राजीव नगर, कंजाबाग, ग्राम बग्गा चौबां, ग्राम बड मोहल्ला और भागचौरी माजरा सील हैं। बाजपुर में ग्राम बाजपुर, टीचर कॉलोनी, ग्राम गुलजार, नगर पालिका का वार्ड नंबर-1 और ग्राम गोबरा सील हैं। काशीपुर में काली बस्ती, मोहल्ला पुष्प विहार, मोहल्ला अली खान और आवास विकास बिल्डिंग सील है। रुद्रपुर में ग्राम बुरारानी, वार्ड नंबर-6 जगतपुरा, ग्राम हल्दी कॉलोनी, ग्राम तपस्या विहार और ग्राम नंद विहार सील हैं। जसपुर में ग्राम चौहानन, मोहल्ला पट्टी चौहान, ग्राम रायपुर सील हैं। सितारगंज में गुरुग्राम सील है। जबकि गदरपुर में विक्रमनगर और आवास विकास क्षेत्र का वार्ड नंबर 8 कंटेनमेंट जोन है।
उत्तरकाशी में 4 कंटेनमेंट जोन हैं
के डूंडा में पतूड़ी, ग्राम मातली के गोट्या तोक, नगर पालिका का वार्ड नंबर-9 और वार्ड नंबर-2 सील हैं।
अनलॉक के दौरान प्रदेश के दूसरे इलाकों में ढील मिलने लगी है, लेकिन चार जिलों के 103 इलाकों में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।