उत्तराखंड: आज और कल नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, बस अड्डों पर पसरा सन्नाटा

प्रदेश के 4 जिलों में लगे लॉकडाउन का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। रोडवेज मुख्यालय आज और कल बस सेवा का संचालन नहीं करेगा...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Roadways: Roadways buses will not run in Uttarakhand today and tomorrow
Image: Roadways buses will not run in Uttarakhand today and tomorrow

नैनीताल: अगर आप शनिवार और रविवार को राज्य के भीतर कहीं सफर पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिलहाल इसे टाल दें। उत्तराखंड के चार जिलों में लॉकडाउन लगा है। जिस वजह से शनिवार और रविवार को रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। चार जिलों में लॉकडाउन लगाने की जरूरत क्यों पड़ी, इसका जवाब आप जानते ही होंगे। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार की संख्या को पार कर गया है। राज्य सरकार संक्रमण रोकने की कोशिश में जुटी है। जिन जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, वहां शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इन जिलों में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल शामिल हैं। राज्य सरकार ने इन चारों जिलों में दो दिन लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं। जिलों में लगे लॉकडाउन का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। लॉकडाउन और रोडवेज सेवा के बीच क्या कनेक्शन है, ये भी क्लीयर कर देते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - कोरोना अपडेट: उत्तराखंड के 4 जिलों में 103 इलाके सील, यहां भूल कर भी मत जाना
दरअसल देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिले में रोडवेज के सबसे ज्यादा डिपो हैं। पहाड़ी जिलों में सबसे ज्यादा बसों का संचालन इन्हीं जिलों से होता है। अब क्योंकि इन चारों जिलों में लॉकडाउन लगा है, तो यात्रियों के मिलने की संभावना भी नहीं है। इसीलिए रोडवेज मुख्यालय ने दो दिन के लिए पूरे प्रदेश में बसों का संचालन रोकने का फैसला लिया है। देहरादून में रोडवेज के पांच डिपो हैं, जबकि हरिद्वार में तीन डिपो हैं। इसी तरह ऊधमसिंहनगर जिले में 4 और नैनीताल में 3 डिपो हैं। अनलॉक में मिली छूट के बाद प्रदेश के भीतर रोडवेज बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज प्रदेश में करीब 200 बसों को संचालित कर रहा है। जिनमें से 160 बसें अकेले उन चार जिलों से चलती हैं, जहां आज और कल लॉकडाउन रहेगा।

यह भी पढ़ें - देहरादून में 2 दिन का लॉकडाउन..जानिए क्या खुलेगा और क्या नहीं? पढ़िए पूरी गाइडलाइन
इसके अलावा चारधाम के लिए बदरीनाथ सेवा बस का संचालन भी ऋषिकेश से होता है। लॉकडाउन के चलते चार जिलों में परिवहन सेवाओं पर पाबंदी है, जिसका असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान इन जिलों में ना तो कोई बस आएगी, और ना ही यहां से दूसरे क्षेत्रों के लिए जाएगी। रोडवेज को यात्री भी इन्हीं चार जिलों से मिल रहे थे, जिनमें अब लॉकडाउन लग गया है। ऐसे में रोडवेज ने दो दिन बस सेवा का संचालन नहीं करने का फैसला लिया है। रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में दो दिन बसों का संचालन नहीं होगा। अगर दूसरे जिलों में पर्वतीय मार्ग से पर्वतीय मार्ग पर संचालन की जरूरत पड़ी, तो वहां पर बसें रिजर्व में रहेंगी। इसके अलावा देहरादून में आज और कल विक्रम, ऑटो, निजी बसें और सिटी बसों का संचालन भी बंद रहेगा।