उत्तराखंड: IAS दीपक रावत का नेक काम, ऐसे बने दिव्यांग भाई के मददगार..देखिए वीडियो

कुंभ मेलाधिकारी का मानवीय रूप एक बार फिर देखने को मिला। आईएएस दीपक रावत ने हरिद्वार में एक दिव्यांग युवक की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Deepak Rawat: IAS deepak rawat help an poor man in haridwar
Image: IAS deepak rawat help an poor man in haridwar

हरिद्वार: अफसर होना सिर्फ एक ओहदा या नौकरी भर नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है। अधिकारियों पर लोग भरोसा करते हैं, उनसे मदद की आस रखते हैं। उत्तराखंड धन्य है, क्योंकि यहां ऐसे कई अधिकारी हैं, जो लोगों की उम्मीदों पर हमेशा खरे उतरे हैं। जिन्होंने लोगों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया है। ऐसे ही आईएएस अफसर हैं कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत। जिनकी गिनती सूबे के तेजतर्रार ईमानदार अफसरों में होती है। भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना हो या फिर जरूरतमंदों की मदद करना, आईएएस दीपक रावत हर मोर्चे पर खरे उतरे हैं। कुंभ मेलाधिकारी का यही मानवीय रूप एक बार फिर देखने को मिला। आईएएस दीपक रावत ने हरिद्वार में एक दिव्यांग की मदद कर जनता का दिल जीत लिया। जिस दिव्यांग को आईएएस दीपक रावत ने आर्थिक मदद दी, उसका नाम विक्की है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - देहरादून में 100 से ज्यादा सैन्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव..ANI के हवाले से बड़ी खबर
विक्की छोले-कुल्चे बेचने का काम करता है। एक पैर से लाचार है। विक्की ने बताया कि उसके माता-पिता का सालों पहले निधन हो गया था। घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं था। 7 बरस की उम्र में विक्की को अपंगता ने जकड़ लिया, तब से उसकी जिंदगी दुश्वारियों में कट रही है। लॉकडाउन के चलते विक्की का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ। विक्की एक पैर से पहले ही अपंग था, बाद में दूसरे पैर में भी चोट लग गई। उसके पास दवा तक के लिए पैसे ना रहे। ऐसे मुश्किल वक्त में विक्की मदद के लिए कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत के पास पहुंचा, और यहां आकर उसे निराश नहीं होना पड़ा। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने विक्की को दिव्यांग पेंशन योजना के बारे में बताया। साथ ही ये भी कहा कि वो उसकी हरसंभव मदद करेंगे। पेंशन के लिए विक्की का बैंक में अकाउंट होना जरूरी था, लेकिन विक्की के पास ना तो इलाज के लिए पैसे थे और ना ही अकाउंट खुलवाने के लिए। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - देहरादून में बुरा हाल...कोरोना के मामले 1000 के पार, 29 लोगों ने गंवाई जान
तब आईएएस दीपक रावत ने खुद विक्की को आर्थिक सहायता दी। साथ ही ये भी कहा कि भविष्य में उसे किसी भी तरह की परेशानी हो तो वो बेझिझक उनके घर आकर मदद मांग सकता है। राज्य समीक्षा टीम आईएएस दीपक रावत को सैल्यूट करती है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके काम को सराह रहे हैं, उनकी तारीफ कर रहे हैं। चलिए अब आपको इस घटना का वीडियो दिखाते हैं, जिसे आईएएस दीपक रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है....

  • Youtube सब्सक्राइब करें: