मानव तस्कर विरोधी सेल ने पुलिस के साथ टीम गठित कर रुड़की के कृष्णानगर में स्थित एक मकान में छापेमारी कर 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: 2 women with 4 people arrested in haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार में हाल ही में पुलिस ने काफी लंबे समय से चलते आ रहे देह का व्यापार करने वाले आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मानव तस्कर विरोधी सेल ने पुलिस के साथ टीम गठित कर रुड़की के कृष्णानगर में स्थित एक मकान में छापेमारी कर 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी लंबे समय से इस अवैध धंधे से जुड़े हुए थे। आखिरकार उनके इस गैर कानूनी कार्य से पर्दा उठ चुका है। और आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि आरोपियों के इस गोरखधंधे की सच्चाई सबके सामने लाने वाली मुख्य आरोपी की ही पत्नी थी। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली गई जानकारी के अनुसार मानव तस्कर निरोधी सेल को रविवार की देर रात मुख्य आरोपी की पत्नी ने कृष्णानगर के के मकान में देह व्यापार के संचालन की सूचना दी। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मां का हाथ छूटा और सैलाब में बहा मासूम, चमत्कार से बची जान
जानकारी मिलते ही तुरंत मानव तस्कर निरोधी सेल के प्रभारी रविंद्र शाह ने बिना देरी किए गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल एवं एसएसआई देवराज शर्मा से संपर्क साधा और टीम गठित कर मौके पर ही कृष्णानगर स्थित मकान पहुंचे और वहां छापेमारी की। जैसे ही पुलिस ने वहां छापेमारी की, आरोपियों के बीच अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर दो महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों लोग काफी समय से इस अवैध धंधे से जुड़े थे। पकड़ी गईं दो महिलाओं में से एक महिला पश्चिम बंगाल की निवासी है जबकि दूसरी महिला दिल्ली की निवासी है। तीसरा और ।मुख्य आरोपी नीरज सहारनपुर का रहने वाला है। चौथा आरोपी दलजीत सिंह, अंबाला, हरियाणा का निवासी है। चारों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया है। वहीं मकानमालिक के ऊपर भी पुलिस ने आरोपियों का सच छिपाने के आरोप में 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - हरिद्वार: हरकी पैड़ी के पास बिजली गिरने से भारी नुकसान..देखिए तस्वीरें
वहीं मुख्य आरोपी और इस पूरे व्यापार का संचालक नीरज पूर्व में भी देह व्यापार के जुर्म में दिल्ली और सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में गिरफ्तार हो चुका है। इस पूरे अवैध धंधे को चलाने वाला और सभी प्लान एक्जिक्यूट करने वाला मुख्य आरोपी नीरज जो कि सहारनपुर का निवासी है, उसकी बीवी को भी उसकी इस घटिया करतूत के बारे में जानकारी थी। उसने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया था। मगर आरोपी ने अपनी बीवी की एक न सुनी और इस गोरखधंधे को जारी रखा। देर रात को जब मुख्य आरोपी घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी उसको ढूंढते हुए कृष्णानगर के घर में पहुंच गई जहां पति की हरकतें देख कर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। हंगामे के बाद पत्नी ने हिम्मत करते हुए इस बात की सूचना गुप्त तरीके से मानव विरोधी तस्कर सेल को दे दी जिसके बाद पुलिस के साथ टीम गठित कर इस गोरखधंधे से पर्दाफाश हुआ। आरोपी की पत्नी की हिम्मत की हर कोई दाद दे रहा है। चारों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके ऊपर उचित कार्यवाही की जा रही है।