Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। कोरोना काल में सवा तीन लाख से अधिक प्रवासी उत्तराखंड लौटे हैं। हर प्रवासी की शैक्षिक योग्यता और कौशल का डेटा कलेक्ट किया गया है, अब सरकार की कोशिश है कि जो प्रवासी वापस आए हैं, वो यहीं रहें। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से राज्य में निवेश करने का आग्रह किया। यानी अगर सरकार की कोशिशें रंग लाईं तो गूगल जल्द ही उत्तराखंड में निवेश कर सकता है। मुख्यमंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लिखे पत्र में उत्तराखंड में उद्योग की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि व्यापार में सुविधा के लिहाज से उत्तराखंड देश के सभी पहाड़ी राज्यों में सबसे आगे है। राज्य में शिक्षित लोगों की कमी नहीं है, जिससे स्किल्ड लेबर की कोई कमी नहीं आएगी। आगे पढ़िए
गूगल के सीईओ श्री सुंदर पिचाई जी को पत्र लिखकर उत्तराखंड में आईटी सेक्टर में निवेश करने का अनुरोध किया है। वैश्विक...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Wednesday, July 22, 2020