Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: हल्द्वानी में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने करोड़ों रुपये कीमत की शराब पर बुलडोजर चलवा दिया। नष्ट की गई शराब की कीमत 5 करोड़ रुपये थी। इस दौरान प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 5 करोड़ की शराब पर बुलडोजर चलाने की नौबत क्यों आई, ये भी बताते हैं। दरअसल तीन साल पहले क्षेत्र के एक बड़े शराब कारोबारी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों की शराब को जब्त कर गोदाम में रखवा दिया था। पिछले तीन साल से शराब की पेटियां गोदाम में रखी हुईं थीं। प्रशासन ने सालों बाद इस शराब की सुध ली और सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा। जांच में सैंपल फेल हो गया, यानी कई साल तक गोदाम में बंद पड़ी शराब सेवन लायक नहीं रह गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने करोड़ों की शराब को नष्ट करा दिया।