Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। परियोजना का पहला रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। योगनगरी ऋषिकेश में बने रेलवे स्टेशन को देखकर आप इस परियोजना की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की खूबसूरत तस्वीरें कुछ दिन पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। देखते ही देखते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, यही वजह है कि राज्य सरकार परियोजना के काम पर लगातार नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परियोजना के पहले रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश का मुआयना किया। आगे देखिए तस्वीरें