Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोका कोला कंपनी की लोगों के बीच लोकप्रियता से हम सब वाकिफ हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल से आ रही। पौड़ी गढ़वाल के हिस्से में कोका-कोला कंपनी की तरह से एक बड़ा तोहफा आने वाला है। विश्व प्रसिद्ध कोका-कोला कंपनी उत्तराखंड में जल्द ही सेब के 100 बगीचे तैयार करेगी। एक बगीचे की कीमत 1 लाख रुपए की होगी। कोका-कंपनी सेब के बगीचे लगाने के लिए कुल एक करोड़ रुपए देगी। यह बगीचे पौड़ी जिले के 4 ब्लॉकों के 63 गांव में तैयार होंगे। एप्पल सेडेशन से जुड़ी कई समितियों के साथ कई विभाग मिलकर यह 100 सेब के बगीचे तैयार करेंगे जिनसे कमाल का प्रॉफिट मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ जो भी स्थानीय ग्रामीण इन समितियों का सदस्य बनने के लिए इच्छुक हैं वह सीधा इनका सदस्य बनकर अपने खेतों में भी सेब का बगीचा तैयार कर सकता है।