Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में हाल ही में बीते सोमवार को एक हत्याकांड का बड़ा मामला सामने आया है। अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक के निवासी राजेंद्र सम्याल की हत्याकांड के तकरीबन 48 घंटे के बाद राजस्व पुलिस ने उसकी हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर दिया है मगर मामले को पूरी तरीके से दबाने की पूरी कोशिश की गई है। जागरण की खबर के मुताबिक मृतक की पत्नी के द्वारा पति के हत्यारों के खिलाफ बकायदा नामजद तहरीर दी गई थी जिसके बावजूद भी पुलिस की ओर से अज्ञात में मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों के नाम लेने के बावजूद भी पुलिस ने अज्ञात में मामला क्यों दर्ज किया यह तो किसी को नहीं पता। चलिए आपको राजेंद्र सम्याल की हत्याकांड के पूरे मामले से अवगत कराते हैं। घटना बीते सोमवार की है। बीते सोमवार को भैंसियाछाना ब्लॉक में 30 वर्षीय राजेन्द्र सिंह चम्याल की निर्मम तरीके से कुछ लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई। आगे पढ़िए