उत्तराखंड पुलिस के SI ने गाया बेहतरीन गीत, याद कीजिए अपने स्कूल के दिन..देखिए वीडियो

गढ़वाली-कुमाऊंनी में यूं तो आपने बहुत प्रेमगीत देखे होंगे, इन गीतों ने आपको इमोशनल भी किया होगा, लेकिन ‘लेखन्यां फौन्टीन’ इन गीतों से अलग है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Latest Garhwali Songs: The latest Kumauni song Lekhnya Founteen
Image: The latest Kumauni song Lekhnya Founteen

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के लोकगीतों को वैश्विक मंच पर अलग पहचान मिली है। नई पीढ़ी लोकगीतों को नए स्वरूप में पेश कर रही है। गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों में बदलते वक्त के साथ खूब एक्सपेरिमेंट्स किए जा रहे हैं और ये बदलाव लोगों को पसंद भी आ रहे हैं। गढ़वाली-कुमाऊंनी लोकगीतों की इसी श्रृंखला में नई एंट्री है कुमाऊंनी गीत ‘लेखन्यां फौन्टीन’। उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर कोतवाली नैनीताल में पोस्टेड निवासी पिथौरागढ़ जिले के सत्येंद्र गंगोला द्वारा गाया हुआ ये गीत बहुत सुंदर प्रस्तुति है। ‘लेखन्यां फौन्टीन’ देखकर आपको अपने स्कूली दिनों की याद जरूर आएगी। ये प्रेम गीत है, जो कि स्कूल के दिनों की याद दिलाता है। गढ़वाली-कुमाऊंनी में यूं तो आपने बहुत प्रेमगीत देखे होंगे, इन गीतों ने आपको इमोशनल भी किया होगा, लेकिन ‘लेखन्यां फौन्टीन’ इन गीतों से अलग है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 22 साल के सपूत ने दी शहादत, मंदिर बनाकर आज भी बेटे की पूजा करती है मां
यूट्यूब पर गीत को हजारों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी गीत खूब धूम मचा रहा है। ‘लेखन्यां फौन्टीन’ पीके एंटरटेनमेंट ग्रुप की प्रस्तुति है, जिसे अपनी आवाज से सजाया है लोकगायक सत्येंद्र गंगोला ने। इनकी आवाज में पहाड़ी फील है। फिल्मांकन और डायरेक्शन करन वर्मा का है। एडिटिंग में पुष्पेंद्र मेहता और करन वर्मा ने योगदान दिया है। वीडियो में राघव जोशी, प्रियंका बिष्ट, माया गैरा, उज्जवल शाह और धैर्य बिष्ट ने एक्टिंग की है। इन सभी के बारे में बात करना जरूरी है क्योंकि सभी कलाकारों में क्यूटनेस ओवरलोडेड है। एक्टर स्कूल के दिनों की फीलिंग्स और स्टूडेंट की मनस्थिति को बताने में कामयाब रहे हैं। गीत में म्यूजिक नितेश बिष्ट का है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - श्रीनगर गढ़वाल के लिए गुड न्यूज, तैयार है ये ओपन जिम..रखिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान
वीडियो देखते हुए आप उस स्कूल के बारे में जरूर जानना चाहेंगे, जहां ये शूट हुआ है। ये सवाल हमारे मन में भी था। इस सवाल का जवाब है सेंट जोजफ्स कॉलेज, नैनीताल। वीडियो यहीं शूट हुआ है। ‘लेखन्यां फौन्टीन’ एक अलग फील वाला गीत है, उम्मीद है आपको ये जरूर पसंद आएगा। चलिए अब आपको गीत का वीडियो दिखाते हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: