Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: गैरसैंण विकासखण्ड में अब चोरों का खतरा भी मंडराने लगा है। इस बीच थाना गैरसैंण पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के भीतर चोर को पकड़ कर हिरासत में भी ले लिया है ताजा मामला गैरसैंण बाजार क्षेत्र का है जहां एक व्यक्ति ने 24 जुलाई को थाना गैरसैंण में तहरीर देते हुए पुलिस को जानकारी दी कि उसके घर मे घुसकर किसी चोर ने घर के अंदर रखे बैग से 36000 रुपये नगद ,पर्स,वोटर आईडी, डीएल, पैन कार्ड और अन्य कागजात चोरी कर दिए हैं। जिसके बाद थाना गैरसैंण ने धारा 380 में मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही हेतु एक टीम गठित की। छानबीन करने के बाद थानाध्यक्ष गैरसैंण सुभाष जखमोला के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 घण्टे के भीतर ही ग्वाड़ मल्ला निवासी दीपक सिंह उम्र 22 वर्ष को मय नकदी और चोरी किये समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के सम्मुख पेश कर जेल भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्त से 36000 की नकदी के साथ ही विभिन्न दस्तावेज ओर पर्स सहित अंगूठी की नग भी पुलिस ने बरामद की है। आगे पढ़िए
#जनपदचमोलीपुलिस रात्रि में घर में घुसकर #चोरी करने वाले #शातिर_चोर को #पुलिस द्वारा किया गया #गिरफ्तार। कल दिनांक...
Posted by Chamoli Police on Saturday, July 25, 2020