Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: पहाड़ में गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। पहले गुलदार जंगल के आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते थे, लेकिन अब घनी बस्तियों में दाखिल होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। मामला नैनीताल का है। जहां बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सुबह इलाज के लिए सीएचसी गरमपानी लाए। घटना के बाद से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की। चलिए अब आपको पूरा मामला बताते हैं। घटना सोमवार की है। डोबा गांव में रहने वाली 60 वर्षीय कमला देवी घर में टीवी देख रही थी। घर का दरवाजा खुला था, तभी रात करीब 11 बजे गुलदार घर में दाखिल हो गया। कमला देवी कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला शोर मचाने लगी, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। आगे पढ़िए