कालागढ़ में शिशु हाथी ‘सावन’ का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सावन को स्पेशल फील कराने के लिए सीटीआर प्रशासन की तरफ से सौ किलो का केक बनवाया गया था।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Birthday of infant elephant sawan in Uttarakhand
नैनीताल: जन्मदिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग हर जतन करते हैं। यूं तो बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें आपने भी खूब देखी होंगी, लेकिन सेलिब्रेशन की जैसी शानदार तस्वीरें नैनीताल के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से आई हैं, वैसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती हैं। यहां कालागढ़ में शिशु हाथी ‘सावन’ का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बर्थ डे ब्वॉय इतना स्पेशल था, तो जाहिर है बर्थ डे सेलिब्रेशन भी खास रहा होगा। यहां सावन को स्पेशल फील कराने के लिए सीटीआर प्रशासन की तरफ से सौ किलो का केक बनवाया गया। केक को गुड़, केले, दूब घास, आटे के लड्डू, चरी घास की कुट्टी, गेहूं का भूसा और पटेरा घास मिलाकर तैयार किया गया था। सावन कालागढ़ में रह रही कंचंभा हथिनी का शिशु है। कॉर्बेट प्रशासन आज सावन का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। सावन का पहला जन्मदिन भी खूब सुर्खियों में रहा था। सीटीआर प्रशासन ने सावन का पहला जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। 2 अगस्त को सावन के दूसरे जन्मदिन के मौके पर सावन को खूब लाड़-दुलार मिला। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - केदारनाथ धाम में अन्नकूट मेला, अनाज से बाबा केदार का श्रृंगार..देखिए तस्वीरें
सावन और उसकी मां को सुबह ही नहला-धुलाकर तैयार किया गया। इसके बाद सावन को पीठ, गर्दन और पांव में खास वस्त्र पहनाए गए। बाद में सावन को स्पेशल केक खिलाया गया। दो साल पहले कर्नाटक से लाई गई हथिनी ने ‘सावन’ को आज ही के दिन कालागढ़ रेंज के हाथी कैंप में जन्मा था। साल 2018 में कर्नाटक राज्य से कॉर्बेट पार्क में 9 हाथी लाए गए थे। इनमें से एक हथिनी गर्भवती थी। दो अगस्त की सुबह उसने बच्चे को जन्म दिया था। उस वक्त हथिनी की सुरक्षित डिलीवरी के लिए असम से हेड महावत कालिका को भी बुलाया गया था। जन्म के बाद शिशु हाथी को सावन नाम दिया गया। रविवार को सावन का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कॉर्बेट प्रशासन की इस पहल को लोगों की खूब सराहना मिल रही है। शिशु हाथी का जन्मदिन मनाकर कार्बेट प्रशासन ने लोगों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया है।