Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में जंगली जानवर आतंक का सबब बने हुए हैं। गुलदार, भालू और हाथियों से लोग पहले ही दहशत में थे पर अब जंगली सुअर भी आबादी वाले क्षेत्रों में घुसकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। जंगली जानवरों के डर से लोग शाम होने से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं। जंगली सूअर खेतों में खड़ी फसल तबाह कर देते हैं, जिस वजह से ग्रामीणों ने खेती करना तक छोड़ दिया है। जंगली सूअर के हमले की ताजा घटना पिथौरागढ़ में हुई। जहां जंगली सुअर ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। खून से लत पथ ग्रामीण ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की। चलिए अब घटना विस्तार से जानते हैं। नाचनी के भैंसखाल गांव में 51 साल के बच्चन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात वो लघुशंका के लिए घर से बाहर आए थे। आगे पढ़िए