Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: लॉकडाउन के दौरान जिन मैदानी जिलों में शांति थी, वहां अनलॉक के बाद क्राइम रेट फिर से बढ़ने लगा है। यूपी से सटे हरिद्वार जिले में भी अपराध बढ़ रहे हैं। सोमवार को यहां बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों में पहले युवक को गला रेतकर मार डाला। बाद में उसके पास रखी 3 लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान गांव के एक युवक ने बदमाशों का विरोध भी किया था, लेकिन बदमाशों ने इस युवक पर भी हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, उससे पूछताछ की जा रही है। घटना लक्सर क्षेत्र की है। जहां खानपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर गांव में दानिश नाम के युवक का परिवार रहता है। दानिश का गोवर्धनपुर में हेयर सैलून है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले दानिश के पिता गुलफाम ने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जमीन का सौदा किया था। सौदा पक्का होने पर दानिश ने लक्सर के एक बैंक से 3 लाख रुपये निकाले थे, लेकिन बाद में किसी वजह से जमीन का सौदा नहीं हो सका। आगे पढ़िए