अनलॉक-3 में छूट का दायरा बढ़ाया गया है, लेकिन प्रदेश के 343 इलाकों में किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। इन इलाकों में प्रशासन के अगले आदेश तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
-
Komal Negi
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: New list of Containment Zone in Uttarakhand 4 august
देहरादून: प्रदेश सरकार ने अनलॉक-3 के लिए मंगलवार को गाइडलाइन जारी कर दी। आज से प्रदेश में सभी बाजार खुलेंगे। जिम और योगा सेंटर खोलने की अनुमति भी दे दी गई है। अनलॉक-3 में छूट का दायरा बढ़ाया गया है, लेकिन जो इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं, वहां किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। दरअसल प्रदेश में लॉकडाउन के दायरे को अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर दिया गया है, यहां पाबंदियां लागू रहेंगी। इस वक्त प्रदेश के पांच जिलों में 343 इलाके सील हैं। हरिद्वार जिले में तीन सौ से ज्यादा इलाके सील किए गए हैं।
हरिद्वार में 301 कंटेनमेंट जोन
जिले के रुड़की में 114 इलाके सील हैं। जिनमें आदर्श शिवाजीनगर, पनियाला, जैन चाट वाली गली, नंद विहार, सुभाष नगर, पश्चिमी शिवपुरम, ग्राम सलीमपुर, सुनारा रोड, साउथ प्रीत विहार कॉलोनी, ग्राम नारसन कलां, अलावलपुर, डंडेरा, आईआरआई कॉलोनी का वार्ड नंबर 15, मयूर गौरव गोयल वाली गली और खानपुर जैसे इलाके शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: उत्तराखंड में 95 लोगों की मौत..अब डराने लगे हैं आंकड़े
भगवानपुर में 17 इलाके सील
जिनमें अलावलपुर, शहीदवाला, ग्राम नोकरा ग्रांट, दरियापुर, ग्राम माहेश्वरी, ग्राम टांडा हसनगढ़, बहादरपुर, धारियापुर, डांडा पट्टी, खेलपुर, शाहबुद्दीनपुर, दौलतपुर, हसनपुर, खानपुर, शाहपुर और रायपुर परगना शामिल हैं। लक्सर में 10 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें नियामतपुर, ग्राम सेठपुर, सिमली, ग्राम भुरनी और जसपुर जैसे इलाके शामिल हैं।
हरिद्वार शहर में 160 इलाके सील
यहां फ्रेंडस कॉलोनी, शिवालिक नगर, किशनपुर, शिवप्रिया विहार, हनुमंतपुरम, श्यामपुर, मोहल्ला लक्काधरन, ग्राम धारीवाला, मोहल्ला चकलान, ग्राम दादूपुर, ग्राम शिवदासपुर, सुमन नगर, बीएचईएल सेक्टर-2, वार्ड नंबर-25 कनखल, मोहल्ला लोहामंडी, चौहान मोहल्ला, वर्मा भवन, तारा अपार्टमेंट, गंगानगरी, ग्राम अन्नेकी, बालाजीपुरम, ग्राम जमालपुर, ग्राम गढ़ परगना, त्रिलोक नगर और भगवतीपुरम कॉलोनी जैसे इलाके सील हैं। हरिद्वार में ज्वालापुर, कनखल और शिवालिक नगर के कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज से खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइन जारी
राजधानी देहरादून में 10 कंटेनमेंट जोन
शहर में पूर्वी पटेलनगर सील हैं। ऋषिकेश में ग्राम प्रतीत नगर और गैरोला नगर सील हैं। विकासनगर में हरिपुर, ग्राम जामनीपुर का वार्ड नंबर 8, डिक्सौन गली जामनपुर, दिनकर विहार, वार्ड नंबर 8, निगम रोड और सुपरमैक्स लैबोरेट्री वाला एरिया सील है।
ऊधमसिंहनगर जिले में 28 कंटेनमेंट जोन
खटीमा में बाल्मिकी बस्ती, आदर्श कॉलोनी, नौसार पटिया क्षेत्र और ग्राम तिगाड़ी सील हैं। रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी, संजय नगर, फूलसुंगा, जफरपुर, पहाड़गंज समेत 14 इलाके सील हैं। किच्छा में देवरिया का वार्ड नंबर 1 और सुनाहरी का वार्ड नंबर-12 सील है। सितारगंज में 7 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं।
इसी तरह उत्तरकाशी के भटवाड़ी में नगर पालिका का वार्ड नंबर-9, वार्ड नंबर-2 और बड़कोट के दो इलाके सील किए गए हैं। यहां मोरी में नैटवाड़ इलाका सील है।
चंपावत जिले के टनकपुर में लाल इमली पड़ाव का वार्ड नंबर-07 सील है। इन इलाकों को बेरिकेडिंग लगाकर सील किया गया है। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी।