Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले में रक्षाबंधन के ठीक एक हफ्ते बाद भाई ने बहन के प्रेमी को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। आरोपी और उसके साथी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। दिल दहला देने वाली ये घटना काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में हुई। जहां भाई ने बहन के प्रेमी को गोली से उड़ा दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की बहन अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई हुई थी। इससे नाराज भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी युवक का परिवार गुलजारपुर में रहता है। उसकी बहन का क्षेत्र में रहने वाले गौरव नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। जानकारी के मुताबिक आज सुबह युवती घर छोड़कर अपने प्रेमी गौरव के घर चली गई थी। जहां वो गौरव से शादी करने की जिद करने लगी। वो गौरव के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। आगे पढ़िए