छापेमारी के दौरान होटल में दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Boys and girls found in Haridwar hotel
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने एक होटल पर छापामार कर दो प्रेमी जोड़ों को रंगरेलियां मनाते पकड़ा। पकड़े गए युवक-युवती होटल में अश्लील हरकतें कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान होटल में दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी युवक-युवतियों के परिजनों को भी दे दी है। पकड़ी युवतियों में से एक युवती शादीशुदा है। उसकी कुछ ही वक्त पहले हरिद्वार में शादी हुई है। घटना के वक्त युवती अपने प्रेमी से मिलने गई हुई थी। इसी दौरान पुलिस को होटल में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई की। आगे पढ़िए इस बारे में विस्तार से जानकारी
यह भी पढ़ें - देहरादून से मसूरी का संपर्क कटा, टूटी सड़क को ठीक करने में लगेगा वक्त..देखिए तस्वीरें
जिस होटल में युवक-युवती पकड़े गए, उसके संचालक के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि होटल संचालक नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहा था। पकड़े जाने पर होटल संचालक पर पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां रविवार रात पुलिस को शिवमूर्ति गली में स्थित एक होटल के खिलाफ शिकायत मिली थी। पुलिस को सूचना मिली कि होटल में कुछ युवक और युवतियां अश्लील हरकतें कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे और होटल की तलाशी ली। इस दौरान दो कमरों में पुलिस को प्रेमी युगल मिले। पूछताछ शुरू हुई तो एक युवक ने अपना नाम गौरव पुत्र ओमवीर बताया। वो मुजफ्फरनगर के रामपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोनावायरस से 134 लोगों की मौत, अब डरा रहे हैं ये आंकड़े
गौरव के साथ मिली महिला जगजीतपुर की रहने वाली है। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसकी कुछ समय पहले ही हरिद्वार में शादी हुई है। होटल के दूसरे कमरे से पुलिस ने एक और प्रेमी जोड़े को पकड़ा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमन कुमार पुत्र ओमपाल बताया। वो सिडकुल रावली महदूद क्षेत्र का रहने वाला है। अमन के साथ मिली युवती लखीमपुरखीरी, यूपी की रहने वाली है। युवती ने बताया कि वो सिडकुल में काम करती है। आरोप है कि ये चारों होटल में रंगरेलियां मना रहे थे। पुलिस ने सभी के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए गिरफ्तार कर लिया है। चारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर नियमों का पूरी तरह पालन न करने पर पुलिस एक्ट के तहत होटल संचालक पर भी जुर्माना लगाया गया है।