Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: पहाड़ की होनहार बेटियां देश-दुनिया में उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रही हैं। आज हम आपको देवभूमि की एक ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने विदेश में अपनी प्रतिभा से शानदार उलब्धियां हासिल कीं। इनका नाम है डॉ. हिमानी भाकुनी। डॉ. हिमानी भाकुनी ने नीदरलैंड की हेल्थ रिसर्च यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ जस्टिस बन उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। डॉ. हिमानी भाकुनी का परिवार उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रहता है। उनका चयन नीदरलैंड की हेल्थ रिसर्च यूनिवर्सिटी में हुआ है। डॉ. भाकुनी इस यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ जस्टिस के तौर पर सेवाएं देंगी। हिमानी की इस सफलता से जहां उनके परिजन काफी खुश हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। होनहार हिमानी पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं। उन्होंने हर कक्षा में टॉप किया। हिमानी की शुरुआती पढ़ाई नैनीताल के कॉन्वेंट स्कूल में हुई। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने बंगलूरू से एलएलबी किया। एलएलबी की पढ़ाई पूरी होने के बाद वो नीदरलैंड गईं और ग्रोनइनगन यूनिवर्सिटी से एलएलएम और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। आगे पढ़िए