Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: घर में रखा गैस सिलेंडर किसी विस्फोटक से कम नहीं। इसलिए सिलेंडर से होने वाले गैस रिसाव को हल्के में ना लें। ये लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है। उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में भी यही हुआ। यहां गजा उप तहसील के एक गांव में सिलेंडर लीक होने की वजह से घर में आग लग गई। हादसे में परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे लोगों में 4 मासूम बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पिता भी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा चका पोखरी स्थित बवाना गांव में हुआ। जहां घर में रखे सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर में रहने वाले दंपती और उनके 4 मासूम बच्चे आग की लपटों में घिरकर तड़पने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। बाद में पुलिस और 108 सेवा को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए बौराड़ी अस्पताल भेजा।