Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना के चलते बने अनिश्चितता के माहौल में खुदकुशी के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना क्राइसेस ने कई लोगों की नौकरियां छीन लीं। पुरुषों में डिप्रेशन की वजह से घर-गृहस्थी भी प्रभावित हो रही है। घरेलू हिंसा के मामले भी बढ़े हैं, जिससे महिलाएं तनाव में हैं। ऐसे में खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नैनीताल के रामनगर में भी यही हुआ। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। महिला के पति का कहना है कि उसने खुद पर कैरोसीन छिड़क कर आग लगा ली थी। जिससे वो बुरी तरह झुलस गई। बाद में महिला को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मरने वाली महिला का नाम बबली था। 32 साल की बबली रामनगर के शक्ति विहार इलाके में पति गुड्डू और दो छोटे बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार रात को ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने बबली को अपनी जान लेने पर मजबूर कर दिया। पति गुड्डू ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे बबली ने अपने ऊपर कैरोसीन डालकर आग लगा ली। घटना के वक्त पति और दोनों मासूम बच्चे घर पर ही थे। इसी बीच पति ने बबली के शरीर से आग की लपटें उठती देखीं।