Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कुछ करने का जज्बा हो तो चुनौतियां खुद ब खुद अवसर में तब्दील हो जाती हैं। इसे लगातार साबित कर रही है हमारी युवा पीढ़ी। उत्तराखंड के युवा वैज्ञानिक और उद्यमी डॉ. शैलेष उप्रेती इसका एक शानदार उदाहरण हैं। डॉ. शैलेष उप्रेती यूएस में ना सिर्फ उत्तराखंड का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इंटरनेशनल यूथ डे के मौके पर हम आपको डॉ. शैलेष उप्रेती की उपलब्धियों के साथ-साथ उनके पहाड़ प्रेम के बारे में भी बताएंगे। उनकी कहानी पहाड़ी युवाओं को आगे बढ़ने और कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करेगी। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले युवा वैज्ञानिक डॉ. शैलेष की यूएस में अपनी कंपनी है। उनकी कंपनी ने 20 से 22 घंटे बैकअप देने वाली बैटरी बनाई है। जिसके लिए उनकी कंपनी को यूएस में पांच लाख डॉलर का पुरस्कार मिल चुका है।