Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के लिए एक गौरव बढ़ाने वाली खबर ऊधमसिंहनगर जिले से आ रही है। यहां नानकमत्ता में थानाध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दे रहे कमलेश भट्ट का चयन केंद्रीय गृहमंत्री पदक के लिए हुआ है। 21 अगस्त को उन्हें दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित करेंगे। चलिए अब आपको थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के बारे में बताते हैं। कमलेश भट्ट को उत्तराखंड पुलिस की शान कहा जाता है। वो 9 बार पुलिसमैन ऑफ द मंथ चुने गए। प्रदेश स्तरीय पुलिस वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी कमलेश भट्ट खूब छाए रहे। वो इस प्रतियोगिता में लगातार पांच बार चैंपियन रहे हैं। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट उत्तराखंड के एकमात्र अफसर हैं, जिनका चयन केंद्रीय गृहमंत्री पदक के लिए हुआ है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमलेश भट्ट अपनी कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। वो साल 2002 में कांस्टेबल के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। साल 2007-08 में वो हेड कांस्टेबल बने और 2007-10 में उन्हें सब इंस्पेक्टर पद की जिम्मेदारी मिली। सब इंस्पेक्टर के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग रामनगर में हुई। साल 2013 में उन्होंने पीरूमदारा चौकी इंचार्ज रहते हुए 900 ग्राम स्मैक और 2 लाख की नकदी के साथ एक तस्कर को पकड़ा था। आगे भी पढ़िए