Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश के छिद्दरवाला से अभी-अभी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ऋषिकेश के छिद्दरवाला के पास जंगल में एक नर कंकाल मिलने से वहां पर हंगामा मचा हुआ है। घटना रायवाला थाना क्षेत्र के चद्दरवाला की है जहां हाल ही में लोगों के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने जंगल में एक नर का कंकाल देखा। कंकाल मिलने के बाद तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। अभी कुछ ही देर पहले छिद्दरवाला के पास एक जंगल में कुछ लोगों को नर का कंकाल दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई और आनन-फानन में इस बात की सूचना रायवाला पुलिस को दे दी गई। पुलिस को जैसे ही घटना का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंची।