बिल्केश्वर कॉलोनी में इससे पहले भी जंगली हाथियों के आने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, लोग डरे हुए हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Haridwar Elephants in Bilkeshwar Colony
हरिद्वार: उत्तराखंड के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली जानवरों की धमक से लोग दहशत में हैं। कुछ दिन पहले देवप्रयाग थाने के पास एक गुलदार पहरेदारी करता नजर आया था, वहीं अब हरिद्वार की एक कॉलोनी में देर रात हाथी आ धमका। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिनमें मस्त हाथी कॉलोनी में घूमता दिखाई दिया। हालांकि हाथी ने कॉलोनी में घूमने के दौरान ना तो किसी शख्स को कोई नुकसान पहुंचाया और ना ही वाहन को, लेकिन फिर भी लोग डरे हुए हैं। कॉलोनी में हाथी के घूमने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। घटना हरिद्वार की बिल्केश्वर कॉलोनी की है। ये कॉलोनी क्षेत्र के पॉश एरिया में स्थित है। बिल्केश्वर कॉलोनी में इससे पहले भी जंगली हाथियों के आने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें - देहरादून नगर निगम ऑफिस दो दिन के लिए बंद, अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
बीती देर रात यहां एक बार फिर हाथी देखा गया। कॉलोनी में हाथी के आने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बिल्केश्वर कॉलोनी राजाजी टाइगर रिजर्व से लगी हुई है, यही वजह है कि हाथी कई बार जंगल से निकल कर कॉलोनी में पहुंच जाते हैं। जिसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत के साए में रहने को मजबूर हैं। बीती रात यहां सड़क पर एक हाथी को टहलते देखा गया। कुछ देर तक कॉलोनी में घूमने के बाद हाथी जंगल में चला गया। लोगों ने बताया कि जंगली हाथी कॉलोनी में कई बार उत्पात मचा चुके हैं। लोगों का लाखों का नुकसान भी कर चुके हैं। जब भी इस तरह की घटना होती है तो वन विभाग जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के इंतजाम करने की बात करता है, लेकिन इन दावों की हकीकत क्या है, ये सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: सड़क पर चलती कार में लगी आग, बाल बाल बची मीडियाकर्मियों की जान
आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। जगह-जगह से हाथियों के आतंक की खबरें मिल रही हैं। बीती मई में ऋषिकेश की चीला कॉलोनी में हाथी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचलकर मार दिया था। हाथी के हमले में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान प्रेम बहादुर के रूप में हुई। वो 66 साल के थे और चीला कॉलोनी मे रहते थे। इस घटना के कुछ ही दिन बाद नैनीताल की नंधौर सेंचुरी में गश्त कर रहे बीट वॉचर को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला था। हाथियों के आबादी वाले इलाकों में आने से लोग डरे हुए हैं। फिलहाल इतना जरूर है कि बिल्केश्वर कॉलोनी में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।