Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिशें जारी हैं। अनलॉक-3 में राज्य सरकार ने कई तरह की रियायतें दीं हैं। बुधवार को शासन ने नई गाइडलाइन भी जारी की। नई एसओपी में व्यवसायिक संस्थानों, निर्माण और उद्योगों को विशेष राहत दी गई है, लेकिन प्रदेश में अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं फिलहाल ‘लॉक’ रहेंगी। कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड में फिलहाल दूसरे राज्यों की बसों के संचालन पर प्रतिबंध बना रहेगा। राज्य सरकार ने यूपी समेत तीन राज्यों में फिलहाल परिवहन निगम की बसें नहीं चलाने का फैसला लिया है। तीन राज्यों ने उत्तराखंड सरकार से बसों के संचालन की अनुमति मांगी थी। इस प्रस्ताव पर बुधवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा हुई। जिसमें अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया। जब तक राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 90 फीसदी तक नहीं पहुंचती, तब तक इसे स्थगित ही रखा जाएगा। आगे भी पढ़िए