Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के ऊषा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने महिला की हत्या के शक में सौतेले बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्याकांड से जल्द पर्दा उठाने की बात कही। पुलिस की जांच में पता चला है कि ऊषा की हत्या की वजह गृह क्लेश और आपसी रंजिश है। सिर्फ दुश्मनी की वजह से महिला की निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ ये भी जान लें। किच्छा की विकास कॉलोनी का रहने वाला नरेश गंगवार कुसुमखेड़ा में टुकटुक की मरम्मत का काम करता है। नरेश शादीशुदा था, पहली पत्नी से उसे 4 बच्चे हैं। इसके बावजूद 4 साल पहले उसने बिंदुखत्ता की रहने वाली ऊषा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली।