मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शासन ने सभी जिलों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Red alert for heavy rain in 4 districts of Uttarakhand 24 august
पिथौरागढ़: सावधान...बारिश के साथ आई मुसीबतों से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम अभी और दिक्कतें बढ़ाएगा। उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे मुश्किल भरे रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के चार जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिन पहाड़ के लिए परेशानी भरे रहेंगे। इसलिए संभलकर रहें। अपना और अपने परिजनों का ध्यान रखें। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उनमें देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिले शामिल हैं। यहां कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर पिथौरागढ़ और चमोली जिले की बात करें तो भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। उधर रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों का भी बारिश से बुरा हाल है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - दुखद: उत्तराखंड के सपूत का जम्मू-कश्मीर में निधन..परिवार में पसरा मातम
उत्तराखंड के दूसरे स्थानों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस वक्त प्रदेश में भारी बारिश से जलप्रलय जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की वजह से सड़कें ब्लॉक हैं, तो वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक हर जगह बारिश ने जमकर तबाही मचाई। आकाशीय बिजली गिरने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश के साथ आई मुसीबतों से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले 24 घंटों में मानसूनी बारिश 4 जिलों के लोगों की दिक्कतें बढ़ाएगी। मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह यात्रा ना करने की सलाह दी है। इसलिए आप भी जितना संभव हो पहाड़ की यात्रा को टाल दें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जबरन हो रही थी फीस वसूली..1 स्कूल की मान्यता रद्द, 2 स्कूलों पर 2 लाख जुर्माना
इन दिनों उत्तराखंड में नदियां-नाले उफनाए हुए हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे के गांवों में बसे लोग खौफ के साये में जी रहे हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से देहरादून में बिंदाल और रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शासन ने सभी जिलों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसलिए हमारी भी आपसे अपील है कि आने वाले कुछ दिनों तक सावधान रहें और सुरक्षित रहें। भारी बारिश के बीच अगर किसी भी मुश्किल में फंसें तो आपदा कंट्रोल रूम को तुरंत कॉल करें।